अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री कार्यालय और बधाई दिया द्वारिका बाबा और मंदिर प्रभारी अजय सिंह साहब को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की दोबारा ताजपोशी होनी है ऐसे में।
शाकिर अली सलमानी अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय मिठाईयां बांटी गई इस मौके पर अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस तरह से योगी आदित्यनाथ जी महाराज को फिर से ताजपोशी का मौका मिला है तो।
हमें उम्मीद है कि हम सब राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मिलजुल कर सर्व समाज के साथ विकास के पथ पर चलें और जैसे शांति अमन के साथ पिछला कार्यकाल मुख्यमंत्री का 5 साल का गुजरा जिसमें कोई दंगा बवाल कर्फ्यू नहीं लगा और हमारे गोरखपुर के गोरखनाथ मोहल्ले से चौधरी के फुलवारा अंसारी साहब को उर्दू अकैडमी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन बनाया हम सब को इस बात की खुशी है आगे भी हम मुसलमानों को इस तमाम अल्पसंख्यक आयोगों में जगह की उम्मीद है कि मुसलमानों को भी पूरी भागीदारी सरकारी नौकरियों से लेकर अल्पसंख्यक आयोग में हम मुसलमानों को उम्मीद है योगी जी सबका साथ सबका विकास के तहत जरूर करेंगे शांतिप्रिय तरीके से लोग जीवन बिताएं इसी तरह से हम लोग मिलजुलकर सकारात्मक सोच के साथ धर्म जाति पंथ मजहब से ऊपर उठकर देश की तरक्की के लिए और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए खास तौर से गोरखपुर में जिस तरह से एम्स ,खाद कारखाना रोडो का चौड़ीकरण हुआ है आगे भी विकास का काम होगा सब मिलकर एक दूसरे के पूरक बनकर चलें।
इस मौके पर द सिविल आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर श्रीमान खैरुल बशर उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि हम लोग मिलजुलकर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए तत्पर हैं इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जो एलान है सबका साथ सबका विकास आगे सब लोग मिलकर इसी तरह से राष्ट्र को प्रगति प्रदान करने के लिए संघर्ष करेंगे और हम लोग बधाई देते हैं द्वारिका बाबा और अजय सिंह जी को आप लोगों की मेहनत और लगन से और उत्तर प्रदेश की जनता ने जिसे पसंद किया वह कुर्सी पर बैठेगा मुख्यमंत्री किसी एक विशेष वर्ग का नहीं होता किसी संगठन का नहीं होता मुख्यमंत्री तो सबका होता है और प्रदेश की जनता तो उसका परिवार है हम मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को बधाई देते हैं पूरे प्रदेश वासियों को जीत की खुशी होली भी करीब है शबे बारात भी आ रहा है उसी दिन होली उसी दिन शबे बरात है मिलजुल कर हम लोग त्योहार मनाए।
इस मौके पर योगेंद्र कुमार गौड़ एडवोकेट हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी कानूनी सलाहकार ने कहा कि शांति और अमन के साथ फिर उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलेगा योगी जी के नेतृत्व में हम सब अपने गोरखपुर को और आगे बढ़ाने के लिए योगी जी के साथ हैं। इस मौके पर डॉ शिराज सलमानी गोलघर मोहर्रम एकता नौजवान कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब अपने गोरखपुर अपने उत्तर प्रदेश को योगी जी की अध्यक्षता में विकास के पथ पर ले जाना चाहते हैं।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण जिला अध्यक्ष डॉ सुमन श्रीवास्तव आगे शिक्षा के धरातल पर एक नए युग की शुरुआत होगी योगी जी के नेतृत्व में।
इस अवसर कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।