जिला विज्ञान क्लब द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।



बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखीरा में जिला विज्ञान क्लब द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी जग नारायण झा ने कहा कि बच्चों को कोविड-19 के विषय में हम लोगों से भी अधिक जानकारी हासिल हो चुकी है । इस कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें 11 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया । इस आयोजन में लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया । विज्ञान क्लब के समन्वयक निशा यादव ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। । व्याख्यान प्रतियोगिता में बेड़ी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के राकेश जयसवाल प्रथम, प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के अनमोल पांडेय द्वितीय बेड़ी माधव के आदित्य गिरी तृतीय स्थान प्राप्त किए । क्विज प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोंढया के अक्षय यादव प्रथम हिमांशु कुमार द्वितीय तथा सैयद बानो तृतीय स्थान प्राप्त किए । व्याख्यान में गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा के विशाल त्रिपाठी प्रथम प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के सृष्टि राय द्वित्तीय तथा आदर्श इंटर कॉलेज खुसरो खुर्द के प्रिया गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किए । ड्रामा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढया प्रथम , बेनी माधव गोपीनाथ द्वितीय तथा आदर्श कृषक इंटर कॉलेज खुसरूखुर्द तृतीय स्थान प्राप्त किया । पोस्टर प्रतियोगिता में रागिनी विश्वकर्मा प्रथम, संजना साहनी द्वितीय तथा सत्यम एवं सुप्रिया पाठक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किए । कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रथम द्वितीय,तृतीय पुरस्कार प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार जिला समन्वयक व सह समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया । \