
कानपुर। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में रविवार को चोथे चरण के मतदान में सुबह की सुस्ती के बाद सूरज के चढ़ते ही मतदान ने भी तेजी दिखाई। लोगों ने लाईन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने। भाजपा प्रत्याशी ने एक जगह खुद बस्ते में बैठकर पर्ची बनाई।रविवार की सुबह 7 बजे से मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही।केवल 5% प्रतिशत ही लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।ज्यो-ज्यो समय बड़ा मतदान केन्द्रों पर भी भीड़ बडनै लगी।शहर में शाम 5 बजे तक 53.42% तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था। यहां मतदान केन्द्रों को रंग बिरंगी गुब्बारों से सजाया गया था।पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई थी।पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।वोट डालने के दौरान मतदान कर्मी द्वारा लगाई गई उंगली पर काली स्याही की सैल्फी लेकर उसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट व ऐप पर अपलोड भी किया। वरिष्ठ नागरिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।कई लोगों के मतदाता सूची में नाम न होने पर वे एक दूसरे मतदान केन्द्रों पर भटकते रहे।जबकि उनके पास मतदाता पहचान पत्र भी था। किदवई नगर विधानसभा में कई मतदान में ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। प्रत्याशियों के बस्तों में भी खूब भीड दिखी। भाजपाई बस्तों पर प्रकाश वीर आर्य, विकास दुबे,रवि शंकर सिंह, लेख राम अवस्थी, हरि शंकर सिंह,शालू आर्या,बन्नू पांडेय,कमलेश मिश्रा,अनुराग अग्निहोत्री आदि रहे।