
संत कबीर नगर 16 फरवरी 2022, भाजपा जनता में अपनी खिसकती जमीन के लिए अपने शासित राज्यों में सांप्रादायिकता का जहर घोल कर पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में बहुसंख्यको के धुर्वीकरण के लिए हिजाब का मुद्दा उठाया है, ताकि चुनावों में इसका लाभ उठा सके l पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अय्यूब सर्जन ने मीडिया को जारी बयान में उक्त बात कही l
डा0 अय्यूब सर्जन ने कहा कि भाजपा सरकार कि जन विरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी परेशान और सरकार से नाराज है, देश प्रदेश में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी ने आम आदमी कि कमर तोड़ दी है, जिससे गरीब
बेसहारा लोग भुखमरी के कगार पर है l भाजपा सरकार की
किसान मजदूर विरोधी नीतियों के कारण आज किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है, किसानो कि पैदावार कि उचित क़ीमत नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज में डूबा हुआ है l बेरोजगारी और मनहगाई ने लोगों को सोचने और भाजपा को सत्ता से हटाने पर पर मजबूर कर दिया है l उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर अब सांप्रादायिकता का जहर घोल कर चुनावों में सफलता का सपना देख रही है, जिसके लिए चुनाव के दौरान अपने शासित प्रदेशों में एक साजिश के तहत शिक्षण संस्थानों में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब से आने में रोकने के लिए भाजपाई और आरएसएस के गुंडे छात्राओं पर हमले कर बहुसंख्यकों का धुर्वीकरण करने के लिए प्रयासरत है l भाजपाई सरकारों से अब जनता इतनी ऊब चुकी है कि वह किसी साजिश का शिकार हो कर गुमराह होने वाली नहीं है l उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है, अब सांप्रादायिकता का खेल सफल होने वाला नहीं है, लोगों को मंहगाई और बेरोजगारी से निजात चाहिए, जो संयुक्त मोर्चे कि सरकार दे सकती है l संयुक्त मोर्चे में शामिल दलों का मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के चुनाव में महत्वपूर्ण रोल है, संयुक्त मोर्चे के बिना कसी दल का सत्ता में आना संभव नहीं है l उन्होंने ने तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों पर आरोप लगाया कि वह भी जनता कि उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे केवल ज़नमानस को गुमराह कर उनका वोट हासिल कर अपना स्वार्थ सिद्ध किया है l संयुक्त मोर्चा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है ।