बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने लगभग 08 लाख कीमती मारफीन के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 09.09.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम तिलरन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को शक्तिन मईया के पास वहद ग्राम तिलरन थाना फतेहपुर से समय करीब 20.55 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 08 लाख रुपये) बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 276/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शिवम वर्मा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम तिलरन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 09.09.2019 को समय करीब 20.55 बजे शक्तिन मईया के पास वहद ग्राम तिलरन थाना फतेहपुर बाराबंकी।
बरामदगी
30 ग्राम मारफीन (कीमती लगभग 08 लाख रुपये)।
पुलिस टीम
1. प्र. नि. शमशेर बहादुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 मो0सुहेल खां थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
3. का0 राजबहादुर सिंह, का0 मो0 अरशद थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।