बस्ती
निर्वाचन सम्बन्धी सेवाओं का कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से शुभारम्भ किये जाने के अवसर पर मतदाता जागरूकता बाईक रैली का हुआ आयोजन
देश में निर्वाचन सम्बन्धी कार्य करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग व मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित संस्था CSC ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड का आपस मे अनुबन्ध हो चुका है। परिणाम स्वरुप अब देश के सभी पंचायतों स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धित सभी कार्य आसानी से पंचायत में सहजता से प्राप्त हो सकेगा।
उसी के क्रम में दिनाँक 1-सितम्बर से निर्वाचन सम्बन्धी सेवाओं को कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से आरम्भ किया जा रहा है। साथ ही आज से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम पखवाड़ा 1 -सितम्बर से 30-सितम्बर, 2019 तक चलाया जा रहा है।
डिजिटल सेवा पोर्टल से निर्वाचन सम्बंधित सेवा कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर दिनाँक 1- सितम्बर को सी0एस0सी0 संचालकों द्वारा जिला मुख्यालय से सुबह 10 बजे एक मतदाता जागरूकता अभियान बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसे अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
65 से अधिक CSC केन्द्र संचालकों से प्रतिभाग किया। रैली जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय से निकलकर मालवीय रोड होते हुए रोडबेज तिराहे में समाप्त हुयी। इसके तहसील सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।अंत मे मतदाता जागरूकता बैनर का अनावरण जिलाधिकारी महोदय,अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला प्रबंधक राहुल सिंह ने उपस्थित समस्त जनमानस को सी एस सी पर निर्वाचन विभाग की सेवाओं के बारे में बताया।इस अवसर पर जिला समन्यवक सर्वेश चौबे,सर्विस इंजीनयर मो वाहिद,शिवम,अशोक कुमार ,अनिल चौधरी,मोहित सिंह,मो शाह ,डब्लू ,संदीप सिंह,जॉन पांडेय सहित बहुतायत संख्या में सी एस सी संचालक मौजूद रहे।
कॉमन सर्विस केन्द्रों पर निर्वाचन सम्बंधित मिलाने वाली सेवाएँ
- फॉर्म -6 : निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के सम्बन्ध में आवेदन ।
- फॉर्म -6क: किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने सम्बन्ध में आवेदन
- फॉर्म – 7 : मृत्यु / स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली में अन्य व्यक्ति का नाम का आक्षेप /अपना नाम हटाने/ किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने सम्बंधित आवेदन।
- फॉर्म -8: निर्वाचक नामावली में प्रविष्ट प्रविष्ठिओं में संशोधन के लिये आवेदन।
- फॉर्म – 8क: एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नाम स्थानांतरित करने सम्बन्धी आवेदन।
- डुप्लीकेट निर्वाचन PVC कार्ड प्रिन्टिंग कार्य

