संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

मामिला है 313 खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र का ऐसा लगता है यहां चुनाव मैदान में उतरने के लिये विधान सभा क्षेत्र का कोई नेता ही नहीं है।
मेरे ख्याल से यह अपमान है विधान सभा क्षेत्र के किसी भी पार्टी से टिकट मांगने वाले नेताओं का।
आज कोई नयी बात नहीं है आदि से देखा जा रहा है चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधान सभा का जब चुनाव नजदीक आता है सारे लोग यहीं डेरा डालना और प्रलोभन देना शुरू कर देते हैं।
कोई गोरखपुर से आ जाता है कोई बड़हल गंज से तो कोई कुशी नगर तो कोई महाराज गंज से आ कर डेरा डाल देता है कहने का तत्पर यह है कि क्या खलीलाबाद चरागाह है यहां किसी भी पार्टी से हिन्दू मुस्लिम कोई नेता नहीं है चुनाव जीत कर जन प्रतिनिधित्व करने वाला।
आते हैं और चुनाव लड़कर पांच वर्षों के गायब हो जते हैं विधान सभा की जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।
मगर अब विधान सभा की जनता जान चुकी है कि बाहरियों ने उनके साथ क्या छल किया है।
और इसी चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम जरूर करेगी।