गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।



जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर हज़रत मुहम्मद स. अ. की आमाद की खुशी में आला हजरत मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसा आरफिया नूरिया अहले सुन्नत मोहल्ला जमुनहिया बाग़ से बड़े ही धूमधाम से ईद मिलादुन नबी का जुलूस ए मुहम्मदी निकला और चकशा हसैन से होते हुए गोरखनाथ और फिर रसूलपुर और भिटनी मदरसा से होते हुए वापस आया। अमन का पैग़ाम देते हुए आया जुलूस जिसमे एहतेशाम हुसैन, शकील अहमद, मौलाना असरार कादरी, शराफत हुसैन, अब्दुल करीम, अफाक अहमद, मुस्तकीम, अब्दुल वासिर, और तमाम अहले मुहल्ले वाले शामिल थे बड़े धूम धाम से शांति के साथ जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। आज के दिन अल्लाह के हबीब तशरीफ़ लाए थे जिसकी खुशी हर ईमान वालो को होती है और आज रात मदरसा आरफिया नूरिया अहले सुन्नत में स्टेज सजा के लोगो को खैर मखदम किया जाएगा और उन्हें शील्ड देकर हौसला अफजाई भी की जाएगी। अल्लाह अपने हबीब के सदके कामयाबी आता फरमाएं।