संत कबीर नगर
मामिला सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत बत्सी बत्सा गांव का है जहां से जुलूस ले कर जा रही ट्राली दसावां गांव के पास पलट गई।
घटना में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गये जिसमें गंभीर रूप से घायल बच्चों में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।

बाकी गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। जिसमें एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बाकी दो बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नेताओं का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 313 विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद से दावेदार प्रत्याशी कोमल यादव भी घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे जहां श्री यादव ने अस्पताल के स्टाप से बच्चों के इलाज के लिए जरूरी राय मशवरा करने के साथ मिर्तक एवं घायल बच्चों के परिवारों से मिलकर संतावना दिया।