संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

मदरसा हाजरा बेगम अरबिक निसवां खलीलाबाद में जशन ए आमद ए सरकार प्रोग्राम कल यानी 17/10/2021 दिन इतवार को सुबह 08 बजे मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी मदरसा हाजरा बेगम अरबिक निसवां के प्रबंधक मास्टर रिफातुल्लाह अंसारी ने दिया।
श्री अंसारी ने कहा कि उक्त प्रोग्राम विषेश कर महिलाओं का प्रोग्राम है जिसमें तमाम मुस्लिम महिलाओं से निवेदन है कि समय से पहुंच कर सवाब ए दारैन हासिल करें।
प्रोग्राम की सरपरस्ती सैय्यद शाह हसनैन मोहम्मदी तथा निगरानी मौलाना हश्मुल्लाह करेंगे।
मेहमान ए खुसूसी के तौर पर हाजी जीशान अली अधिवक्ता, परवेज खान शालीमार होटल खलीलाबाद, अहमद हुसैन खूबसूरत कलक्शन खलीलाबाद शामिल होंगे।