संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील धनघटा पर पहुँच कर जनता की समस्याओं का किये निस्तारण
आज दिनांक 16-10-2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा जनपद संतकबीरनगर के तहसील धनघटा पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए महोदय द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

