मुंबई | Sherlyn Filed Case Raj Kundra: Ponography Case में जेल से जमानत पर रिहा हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। Sherlyn Chopra ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मेंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
बता दें कि, पोर्न वीडियो मामले (Raj Kundra Porn Film Case) में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा के बयान भी दर्ज करवाए थे, तब भी शर्लिन ने राज कुंद्रा पर ऑनलाइन पोर्न बनाने और वितरित करने का आरोप लगाया था। साथ ही शर्लिन चोपड़ा पर आरोप लगा चुकी है कि, राज कुंद्रा ने उन्हें जबरन किस किया था।
ये भी पढ़ें:- Aryan Khan जेल से Video Call पर मां गौरी और पिता शाहरुख से कर रहे बात, आखिर कब निकलेंगे बाहर
Sherlyn Chopra जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि, राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी थी।
ये भी पढ़ें:- Corona से राहत की खबर, 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या घटकर हुई 15 हजार 981, मौतें भी घटी
शर्लिन ने एक प्रेस कॉन्प्रेस के दौरान कहा कि, लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते है। आप उनको चूना क्यों लगाते हैं। आपको बिजनेसमैन बनना है तो टाटा से सीखिए, बिजनस कैसे करते हैं। आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए Sherlyn Chopra ने कहा कि 27 मार्च 2019 को कुंद्रा देर रात उनके घर आया था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।
ये भी पढ़ें:- मशहूर अभिनेत्री Farrukh Jaffar ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीतने वाली सबसे उम्रदराज अभिनेत्री थीं