मुंबई | Aryan Khan Judicial Custody: ड्रग्स मामले में उलझे बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे कैदियों के बीच अपने दिन काटने को मजबूर हैं। उनके वकील भी तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक उन्हें जमानत पर रिहा नहीं करवा पाए हैं। वहीं दूसरी ओर, उनके माता-पिता शाहरुख खान और गौरी खान भी अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित है। उनसे भी अपने बेटे के साथ हुए इस घटनाक्रम पर बेहद दुख है। ड्रग्स केस के आरोपी आर्यन खान ने मुंबई के आर्थर रोड जेल से ही पिता शाहरुख खान और गौरी खान से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की है।
ये भी पढ़ें:- मोदी से लगी लगन! 750 किमी का लंबा सफर 22 दिन तक पैदल चलकर किया तय, PM Modi ने भी लगा लिया गले
जेल में कैदियों से किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं
Aryan Khan Judicial Custody: जानकारी के अनुसार, मुंबई की आर्थर रोड जेल कुख्यात कैदियों से भरी पड़ी है। इसमें कुल 3200 कैदी बताए गए हैं। आर्यन खान को भी इन सभी के बीच में रहना पड़ रहा है। अभी कोरोना प्रोटोकोल के तहत जेल में बाहर से आकर किसी को भी मिलने की इजाजत भी नहीं है। ऐसे में जेल प्रशासन ने कैदियों को उनके परिजनों से बात करवाने के लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी हुई है।
ये भी पढ़ें:- कोलकाता का सपना तोड़ चेन्नई फिर से बनी IPL की सुपरकिंग, चौथी बार जीता खिताब, इस सीजन में ये बातें रही खास
हफ्ते में दो बार, 10 मिनट कर सकते हैं बात
हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, कोरोना के चलते जेल में बंद सभी कैदी हफ्ते में दो बार अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। जिसके लिए प्रत्येक कैदी को परिजनों से बात करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- मशहूर अभिनेत्री Farrukh Jaffar ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीतने वाली सबसे उम्रदराज अभिनेत्री थीं
आर्यन की जमानत पर 20 अक्टूबर को होगा फैसला
आर्यन खान को अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। एनसीबी हर सुनवाई में ऐसी दलीले पेश कर रही है जिससे आर्यन के वकील उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे है। अब मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है।