नई दिल्ली | Farrukh Jaffar Passed Away: फिल्म ‘उमराव जान‘ (Umrao Jan) में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली मशहूर अभिनेत्री फारुख जाफर (Farrukh Jaffar) का आज शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया है। वेे 88 साल की थीं और काफी वक्त से कई बीमारियों से जूझ रहीं थीं। फारूख जाफर की आखिरी बाॅलीवुड फिल्म 2020 में रिलीज हुई ‘गुलाबो सिताबो’ थी। इस फिल्म में आयुषमान खुराना और अमिताभ बच्चन भी थे।
Farrukh Jaffar Passed Away: 1981 में आई रेखा की चर्चित फिल्म ‘उमराव जान’ से फारुख जाफर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में जाफर रेखा की मां के किरदार में नजर आई थी।
Farrukh Jaffar ने लखनऊ में विविध भारती में एक रेडियो अनाउंसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वे एक रंगकर्मी भी थी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखनेवाली फारूख जाफर की शादी 13 साल की उम्र में एक पत्रकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले सैयद मोहम्मद जाफर से हुई थी।
फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीतने वाली सबसे उम्रदराज अभिनेत्री
2020 में रिलीज हुई ‘गुलाबो सिताबो’ (gulabo sitabo) उनकी आखिरी फिल्म थी। फारूख जाफर ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था। उन्हें गुलाबो सिताबो में फातिमा बेगम के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जिसके बाद एक एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवाॅर्ड जीतने वाली वो सबसे उम्रदराज अभिनेत्री बनी थीं।
ये भी पढ़ें:- कोलकाता का सपना तोड़ चेन्नई फिर से बनी IPL की सुपरकिंग, चौथी बार जीता खिताब, इस सीजन में ये बातें रही खास
बाॅलीवुड की इन फिल्मों में किया काम
उमराव जान के बाद फारूख जाफर बाॅलीवुड से लंबे समय के लिए दूर हो गई और 23 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आईं। इसके अलावा फारुख जाफर ने आमिर खान की ‘पीपली लाइव’ के अलावा ‘सुल्तान’, ‘चक्रव्यूह’ और ‘तनु वेड्स मनु’, ‘गुलाबो सिताबो’ में भी अपनी अदाकारी का शानदार नमूना पेश किया था। इनके अलावा उन्होंने ‘अनवर का अजब किस्सा’, अलीगढ़, पार्च्ड, सीक्रेट सुपरस्टार, फोटोग्राफ जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाईं।
ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi के आगे माने Sidhu, वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष