मुंबई | NCB Summoned Aryan Driver: क्रूज ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के इर्द-गिर्द रहने वालों के पास भी पहुंचने लगी है। एनसीबी आर्यन खान के ड्राइवर (Aryan Khan Driver) से भी इस मामले पूछताछ कर रही है। करीबी सूत्रों से जानाकारी सामने आई है कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के साथ उनका ड्राइवर क्रूज टर्मिनल तक आया था। अब इसी बात को पुख्ता करने के लिए आर्यन खान के ड्राइवर को समन भेजकर एनसीबी पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। एनसीबी ने क्रूज पर पार्टी के दौरान ड्रग्स मिलने के मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जेल में क्वारंटीन सेल में रखे गए आर्यन
NCB Summoned Aryan Driver: मुंबई कोर्ट द्वारा आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करने के बाद आर्यन और अरबाज मर्चेंट को मुंबई की आॅर्थर रोड जेल में बने क्वारंटीन सेल में रखा गया है। इन सब की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद भी जेल की नई गाइडलाइंस को फाॅलोकरते हुए नए आरोपियों को 5 दिन के लिए क्वारंटीन सेल में रखा जाता है। पुलिस के अनुसार, आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को भी ऑर्थर रोड जेल भेजा गया है। जबकि, मुनमुन धामेचा सहित दो महिला आरोपियों को बायकुला महिला जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:- Nia Sharma ने रिवीलिंग ड्रेस में फिर दिया सरप्राइज
आर्यन को कैदियों की तरह दिया गया खाना
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुंबई की आर्थर रोड जेल में एक रात काट चुके हैं। आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को रखा गया है। जेल में आर्यन खान को आम कैदियों की तरह ही खाना दिया गया। इसके साथ ही सोने के लिए भी आम कैदियों वाली सुविधाएं ही दी गई हैं।
ये भी पढ़ें:- तलाक के बाद समांथा ने कहा मेरे अफेयर्स थे, मैंने अबॉर्शन करवाया…