Mumbai | Ramayana Movie 2021: बॉलीवुड की दो ऐसी हस्तियां जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बहुत ऊंचा मुकाम पा लिया है और अब एक बार फिर से बड़ा ही अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। ये दो हस्ती हैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और रणबीर कपूर। ये दोनों एक्टर ही अपने बाॅलीवुड करियर का अबतक का सबसे अहम और शानदार किरदार निभाते बड़े पर्दे पर दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों का किरदार होगा राम और रावण का।
ये भी पढ़ें:- डाॅक्टरों पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार, 1.21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान
छोटे पर्दे पर रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि, अब हर डायरेक्टर का सपना हो गया है कि वह ऐसा ही कुछ करे, ऐसे में ‘दंगल’ डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म के जरिए ‘रामायण’ (Ramayana Movie 2021) को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को तीन हिस्सों में तैयार किया जाएगा। जिसका बजट 750 करोड़ रुपये आंका गया है।
ये भी पढ़ें:- …तो क्या अंधेरे में डूब सकती है देश की राजधानी दिल्ली! CM केजरीवाल ने ‘बिजली संकट’ पर PM Modi को लिखा पत्र
दोनों को मिलेगी 75-75 करोड़ रुपये फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस फिल्म में राम और रावण की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस मेगा बजट फिल्म में दोनों की फीस भी मेगा ही होगी और दोनों को ही 75-75 करोड़ रुपये बतौर फीस दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- Drugs Case में और उलझे शाहरुख के बेटे Aryan Khan, कबूल की ड्रग्स लेने की बात, कैदियों की तरह जेल में ऐसे बिताई रात
सीता की भूमिका के लिए एक्ट्रेस की तलाश
फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ के लिए राम और रावण तो चुन लिए हैं लेकिन अभी सीता माता के किरदार के लिए उनकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें:- क्रूज ड्रग्स केस की आंच पहुंची Shah Rukh Khan के ड्राइवर तक, NCB ने समन देकर पूछताछ की शुरू