संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर बर हत्या की गई और उन्हें शहीद किया गया उन शहीद किसानों की याद में खलीलाबाद के चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आजाद चौक खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर के चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी साथी शामिल हुए।
और शहीद किसानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की गयी।
साथ ही देश की इस नाजुक घड़ी में देशभर का किसान आंदोलित है देश की सड़कों पर बैठकर किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को रद्द करने की मां कर रहा है और अपने प्राणों की आहुति दे रहा है।
भारत सरकार की संवेदनहीनता देश ही नहीं पूरा विश्व देख रहा है ऐसे में भारत सरकार को चाहिए की तीनों कृषि काले कानूनों को वापस ले।
एवं बिजली बिल अधिनियम 2020 भी वापस ले सभी कृषि उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वापस का गारंटी कानून लाए।
केंद्रीय गृह राज मंत्री अजय मिश्र टेनी को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए हत्यारों को जेल भेजा जाए साथ ही साथ शहीद किसानों के परिवारों को इंसाफ दिया जाए इन मांगों पर सभी साथियों ने एकजुटता दिखाई श्रद्धांजलि सभा में दूसरे दलों के भी साथी मौजूद रहे।
उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला सचिव रुसतम खान ने कहीं।
इस अवसर पर रामदास मौर्य, बिस्मिल्लाह खान, शम्स जहीर, कामरेड असलम, ताहिर मंसूरी, शाश्वत राव, अक्षय राव, आमिर खान, रजत राज चौधरी, कामरेड अब्दुल्लाह, कामरेड शकील, कामरेड अनवर, अमीन खान, कामरेड महताब, अतीकुर्रहमान, आई एन एल प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली, एम ए खान, शमशेर अली, मोहम्मद कामिल, अब्दुल जब्बार फारूकी, हदीस प्रधान, सेवानिवृत्त सैनिक कामरेड मकबूल, इनके अलावा अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।