मुख्यमंत्री जनसुनवाई शिकायत संज्ञानता मे मांगा गया है दस अक्टूबर तक स्पष्टीकरण



सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद ) रिपोर्ट:- जी.यल. वेदांती:- भ्रष्टाचार के बढ़ते कदम को रोकने के बजाय और बढ़ावा दिया जा रहा है । पूर्व मे किये गये दो कागजी मरम्मत को जागरूकता के क्रम मे किये गये शिकायत की जांच किये बगैर नया मरम्मत बजट बनाकर मरम्मत कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है । यही नही शिकायतकर्ता रामलौट राही द्वारा की गयी मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गयी शिकायत की संज्ञानता मे 10 – 10 – 2021 तक मे जांच आख्या मांगी है जिसकी कापी 30 – 9 – 2021 मे विकास खण्ड को भेजी जा चुकी है । लिहाजा इसे सीना जोरी कहा जाय कि विकास की प्राथमिकता कहा जाय ? यही नही जिस सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य मे तेजी दिखायी जा रही है उसके निर्माण काल दस वर्ष बीतने के बाद भी उद्देश्य के मद्देनजर किसी डाक्टर , कंपाउंडर की औपचारिक नियुक्ति भी नही हुई है । वही दो वर्षो से किसी ग्रामीण द्वारा निजी भैंस बांधी जा रही है ।
बताते चले कि विकास खण्ड खलीलाबाद के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगठान मे सामुदायिक भवन के मरम्मत के नाम पर पूर्व मे दो बार लाखो रूपये का आहरित किये जाने के सम्बन्ध मे ग्रामवासी रामलौट राही द्वारा शिकायत पर शिकायत किया गया । लेकिन जांच कर भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय उसे बढ़ावा दिया जा रहा है । शिकायतकर्ता रामलौट राही की माने तो पूर्व के लाखो रूपये के बंदरबाट को छिपाने के वास्ते मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है ताकि पूर्व के कागजी मरम्मत कार्य का सबूत मिट जाय । सवालिया लहजे मे शिकायतकर्ता रामलौट राही ने कहा कि विकास खण्ड आखिर मरम्मत कार्य मे इतनी तेजी क्यो दिखा रहा है हमारे शिकायत का तो अभी जांच भी नही हुआ और मरम्मत कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि जिस सामुदायिक भवन के निर्माण काल से उद्देश्य की पूर्ति नही की गयी ऊपर से दो बार मरम्मत के नाम पर कागजी कोरम मे लाखो रूपये का बंदरबाट किया गया हो और की गयी उक्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की जांच नही की गयी उसके आनन फानन मे मरम्मत की आवश्यकता क्यो जान पड़ी है ?