नई दिल्ली | Janhvi Kapoor Share Pictures: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को प्रकृति से बेहद लगाव है। तभी तो जान्हवी खूबसूरत वादियों में घूमना और वहां फोटो क्लिक करना नहीं भूलती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्होंने प्रकृति से मैच करती हुई सतरंगी आउटफिट पहनी हैं जो काफी कलरफुल है।
Janhvi Kapoor Share Pictures: इंद्रधनुषी रंगों जैसे रंग बिरंगे ट्यूब टॉप और टाइट ट्राउजर पहने जान्हवी एक पार्क में धमाचैकड़ी करती नजर आ रही हैं। उनके फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और जान्हवी की तारीफ अपने कमेंटों से कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें:- 10 साल बाद फिर से शादी के जोड़े में दिखाई दी Debolina, गुरमीत भी बने दूल्हा, पहले ऐसे दिल लगा बैठे थे दोनों
नेचर से प्रेम करने वाली Janhvi Kapoor को जब भी मौका मिलता है वो प्रकृति की गोद में चली जाती हैं। प्रकृति को निहारने का मौका जान्हवी कभी भी नहीं छोड़ती हैं। इससे पहले भी जान्हवी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह दोस्तों के साथ ट्रैकिंग का मजा लेती हुई नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें:- आज फिर बढ़े Petrol Diesel के दाम, देश की पहली राजधानी बना Jaipur जहां पेट्रोल-डीजल दोनों 100 रुपए पार
Janhvi Kapoor Share Pictures: आपको बता दें कि, जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो ‘गुड लक जैरी’, ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में उनके पास हैं जिनकी शूटिंग अभी जारी है। इससे पहले Janhvi Kapoor फिल्म रूही में नजर आई थीं। 2018 में धड़क से जान्हवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद वे लगातार फिल्मों में दिखाई दे रही हैं।