बाराबंकी
कोतवाली रामसनेही घाट पुलिस ने लगभग 30 लाख कीमती स्मैक के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट आलोक मणि त्रिपाठी के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजेन्द्र पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी- ग्राम दलेल नगर थाना ऊमरी बेगम गंज जिला गोण्डा (हाल पता- तुलसी उद्यान मन्दिर के बगल में नारायन मन्दिर, जनपद- अयोध्या) को दिनांक 28.08.2019 को काका ढ़ाबा के पास कोटवासड़क, थाना रामसनेही घाट से समय 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 30 लाख) बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु.अ.सं. 373/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी- ग्राम दलेल नगर थाना ऊमरी बेगम गंज जिला गोण्डा।
(हाल पता- तुलसी उद्यान मन्दिर के बगल में नारायन मन्दिर , जनपद- अयोध्या)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 28.08.2019 को समय 23.30 बजे काका ढ़ाबा के पास कोटवासड़क, थाना रामसनेही घाट,बाराबंकी।
बरामदगी
106 ग्राम स्मैक (कीमती लगभग 30 लाख)।
पुलिस टीम
1. प्र. नि. आलोक मणि त्रिपाठी थाना रा.स.घाट बाराबंकी।
2. उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा थाना रा.स.घाट बाराबंकी।
3. हे.का. लालजी पाल थाना रा.स.घाट बाराबंकी ।
4. हे.का. राजेन्द्र प्रताप सिंह थाना रा.स.घाट, बाराबंकी।
5. का. इन्द्रेश पाल, थाना रा.स.घाट, बाराबंकी।