मुंबई | Kangana VS Jawed Court : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच का झगड़ा बढ़ता हुआ दिख रहा है. कोर्ट के सख्त होने के बाद कंगना रनौत आज कोर्ट में पेश हुई. कंगना के साथ ही जावेद अख्तर भी कोर्ट में मौजूद रहे. कंगना ने जावेद अख्तर पर पलटवार करते हुए कई आरोप लगाए. इसके साथ ही कंगना ने काउंटर केस कर दिया. अदालत में सुनवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए बाहर भी फैंस की भीड़ लगी रही. मुंबई के अंधेरी कोर्ट में सुनवाई के बात करना है केस को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग भी की. कंगना को सीधे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कंगना की मांगों पर मजिस्ट्रेट ने अगली सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है.
Mumbai | Actor Kangana Ranaut appeared before Andheri court today in a defamation case filed against her by lyricist Javed Akhtar
The case has been adjourned till 15th November. Ranaut’s lawyer has filed a transfer application in the case which will be heard on 1st October. pic.twitter.com/HQkEB1nYIJ
— ANI (@ANI) September 20, 2021
जबरन वसूली और निजता का हनन के लगाये आरोप
Kangana VS Jawed Court : कंगना ने जावेद अख्तर पर पलटवार करते हुए जबरन वसूली और निजता के हनन जैसे कई आरोप लगाए. बता दें कि इस मामले को किसी और कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील पर 1 अक्टूबर को अंधेरी कोर्ट में सुनवाई होगी. जावेद अख्तर ने कंगना राणावत पर मानहानि का केस किया था. पिछली सुनवाई के दौरान कंगना ने कोरोना के लक्षण देखने के बाद कोर्ट में आने से असहमति जता दी थी. इसके बाद कोर्ट ने सख्त होते हुए कहा था कि अगली सुनवाई में यदि कंगना नहीं पहुंचती तो कोर्ट अरेस्ट वारंट जारी करेगा.
इसे भी पढ़ें – SC ने खारिज की स्कूली छात्र की याचिका, कहा- पढ़ाई पर ध्यान दें , इन मुद्दों के लिए…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है मामला
Kangana VS Jawed Court : यह पूरा मामला 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से शुरू हुआ था. एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में विवादित बयान दे दिया था. इसके साथ ही उस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे. जिसके बाद जावेद अख्तर ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कंगना पर मानहानि का केस कर दिया था. कई मौके पर ट्विटर में यह दोनों सितारे आपस में उलझते हुए दिखाई दिए हैं.
इसे भी पढ़ें-Rajasthan : भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद को मिले नये अध्यक्ष, जगदीश श्योरान को मिली जयपुर की कमान