नई दिल्ली | South Superstars Thalapathi Vijay : देशभर में दक्षिण भारतीय फिल्मों को काफी चाव से देखा जाता है. यही कारण है कि आज के दौर में साउथ के सुपरस्टार्स को पूरा देश पहचानता है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार थालापथी विजय ने अपने पिता कैसे चंद्रशेखर और मां शोभा समेत 11 लोगों पर सिविल केस दर्ज किया है. अदालत में दायर किए गए मुकदमे में कहा गया है कि किसी को भी लोगों को जमा करने के लिए और मीटिंग करने के लिए विजय के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. विजय का आरोप है कि उसके माता-पिता ने उसकी जानकारी के बाहर इस तरह की हरकत की जिससे उसकी छवि खराब हुई है. बता दें कि इस मामले में 27 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी.
पिता लाना चाहते हैं राजनीति में
South Superstars Thalapathi Vijay : यह पूरा मामला आज का नहीं है. विजय के पिता एसए चंद्रशेखर शुरू से ही विजय को राजनीति में लाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने कई बार मीडिया में यह दावा भी किया है कि विजय को राजनीति में आना चाहिए. इसी के लिए चंद्रशेखर ने पार्टी भी रजिस्टर कर ली. इसके साथ ही विजय के पिता ने यह भी ऐलान कर दिया कि उनके रिलेटिव पद्मनाभन पार्टी के प्रेसिडेंट और शोभा (विजय की मां) treasurer हैं. साथ ही वे खुद पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं.
इसे भी पढ़ें – BJP नेता ने 5 बार ली कोरोना की वैक्सीन, 6वीं बार के लिए किया शेड्यूल बुक !
विजय ने दावे को बताया गलत
South Superstars Thalapathi Vijay : विजय ने अपने पिता के सारे दावों को गलत करार दिया है. विजय ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी को शुरू करने के लिए सहमति नहीं दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे के बाद विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों पर केस दर्ज कर दिया. विजय ने कहा कि केस इसलिए दर्ज किया गया है ताकि उनके नाम पर भीड़ इकट्ठी ना की जाए.
इसे भी पढ़ें-Ananya Pandey का Maldives Vacation फैंस को आ रहा बेहद पसंद, बतख पर बैठ पानी में लगा रही गोते, देखें Video