संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदेश अध्यक्ष आल इन्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) शौकत अली ने इरशाद आलम (अच्छू) को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुये एक बार फिर जिला की कमान सौंप दी है।
वर्तमान में श्री अच्छू प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देते हुए फिर एक बार इरशाद आलम (अच्छू) से उम्मीद जताई है कि पूर्व की तरह पार्टी के लिए ईमानदारी और लगन से काम करेंगे।
इरशाद अहमद अच्छू ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं कि उन्होने हमारे ऊपर एक बार फिर से भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसका बखूबी निर्वाहन करूंगा।
श्री अच्छू ने आगे कहा कि मैं पार्टी और जिले के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहुंगा।
उन्होंने जिला के कार्यकर्ताओं नेताओं से अपील किया है कि संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए हमारा सहयोग करें।
श्री शौकत अली ने इरशाद आलम अच्छू से उम्मीद की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी एवं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करते हुए आल इन्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को मजबूती प्रदान करेंगे।