यहां के जल जमावा से कब मुक्ति मिलेगी जिलाधिकारी महोदया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी



यह नजारा है खलीलाबाद शहर के मेहदावल रोड निकट बाइपास चौराहा का जहां अभी भी पूरी तरह पानी भरा हुआ है।
जल जमावा के कारण एक तरफ की सड़क अवरुद्ध होने से राहगीरों को चलने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एक ही तरफ सड़क चालू रहने से जाम भी लग रहा है।
सड़क के ऊपर पानी होने के कारण सड़क के नीचे गहरे गहरे गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। जससे राहगीर जमे हुए गंदे पानी में गर कर जखमी होने के साथ साथ लोगों के कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं।
कल जिलाधिकारी संत कबीर नगर ने खलीलाबाद शहर के जमे हुए पानी का जायजा लेते हुए इ ओ नगर पालिका परिषद को जल निकासी के अवयशक निर्देश भी दिये मगर अभी तक उपरोक्त जगह के जल जमावा के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हुई।
बताते चलें कि थोड़े ही समय की बरिश होने से हमेशा यहां पानी भर जाता है जबकि खलीलाबाद शहर का यही मुख्य मार्ग है जहां हर दिन जिला अधिकारियों जन प्रतिनिधियों एवं सरकार के मंत्रियों का आवागमन होता है।