मुंबई | Neha Dhupia Enjoying Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से एन्जॉय भी कर रही हैं। नेहा अपने बेबी बंप के साथ पूल पार्टी का मजा ले रही हैं। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं।
Neha Dhupia प्रेग्नेंसी के वक्त भी बिना किसी स्ट्रेस के खुद को एकदम मस्त रखती हैं और किसी न किसी तरह एन्जॉय करते हुए अपना समय बिताती हैं। ऐसा ही कुछ करते हुए नेहा ने ब्लैक मोनोकिनी पहन कर पूल के किनारे पानी के साथ मस्ती करती दिखी। जिसके तस्वीरें नेहा ने शेयर की हैं।
Neha Dhupia Enjoying Pregnancy : नेहा धूपिया की हर तस्वीरों की तरह इन तस्वीरों पर भी उनके फैंस फिदा दिख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा है कि, दो लोगों के लिए पार्टी…
View this post on Instagram
नेहा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें खूबसूरत चांद बताया है तो किसी ने कहा है ‘रॉकस्टार….. नेहा धूपिया की तस्वीरों पर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी और अमृता अरोड़ा ने भी अपना प्यार बरसाया है। बता दें कि, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने अंगद बेदी से शादी की है और उनके एक बेटी मेहर है। यह नेहा धूपिया की दूसरी प्रेग्नेंसी है।
ये भी पढ़ें :- देश में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव, केरल ने फिर शुरू किया डराना