मुंबई | दुनियाभर के लोगों की मद्द करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू (Sonu Sood) सूद खुद एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग ने उन पर 20 करोड़ की आयकर चोरी (Sonu Sood Tax Evasion) का आरोप लगाया है। साथ ही उनके चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। ऐसे में सोनू सूद की मुसीबतें बढ़ गई है और उन पर प्रवर्तन निदेशालय और CBI समेत गृह मंत्रालय के FCRA डिवीजन की जांच भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- Neha Dhupia एंजॉय कर रही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी, Baby Bump के साथ पूल में कर रही मस्ती
20 करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी
आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमें जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसे दस्तावेज मिले जिनसे पता चलता है कि सोनू सूद ने बड़े स्तर पर आयकर चोरी (Sonu Sood Tax Evasion) की है। आयकर विभाग का कहना है कि, सोनू सूद को फिल्मों से आय होती थी उसमें से काफी पैसा उन्होंने अपनी आय ना दिखा कर कई फर्जी कंपनियों के जरिए अनसिक्योर्ड लोन दिखाया हुआ है। आयकर विभाग के मुताबिक अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी का पता चला है।
ये भी पढ़ें :- Virat Kohli को कप्नानी छोड़ने के बाद लग सकता है एक और झटका, इसे कोच बनाना चाहती है BCCI
कंपनियों से पूछताछ में सामने आई ये बात
आयकर विभाग ने दावा किया है कि अब तक की जांच के दौरान 20 ऐसी कंपनियों का पता चला है जिनसे सोनू द्वारा अनसिक्योर्ड लोन दिखाया गया जबकि यह पैसा उनकी अपनी कमाई का था। जब इन कंपनियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने शपथ पत्र के जरिए स्वीकार किया कि उन्होंने सोनू सूद को बोगस एंट्री दी थी।
ये भी पढ़ें :- Neha Dhupia एंजॉय कर रही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी, Baby Bump के साथ पूल में कर रही मस्ती