नई दिल्ली | Salman Khan Niece Alizeh : बॉलीवुड के दबंग खान यानि हमारे सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली से एक और मेंबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार है। जी हां, सलमान खान की भांजी (Salman Khan Niece) अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) बॉलीवुड फिल्मों में जल्द डेब्यू कर सकती हैं। अलीजेह सलमान खान की बहन अलवीरा और एक्टर एवं प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। उन्होंने हाल ही में एक एड शूट किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस एड में उनका लुक भी काफी शानदार लग रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि अलीजेह भी बॉलीवुड में जल्द ही अपना जलवा बिखेरती दिखेंगी।
ये भी पढ़ें :- माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंची Shilpa Shetty, घोड़े पर सवार होकर पहुंची माता के दरबार, बोलीं- ‘जय माता दी’
कोरियोग्राफर सरोज खान से सीखा है डांस
सलमान खान की भांजी अलीजेह (Alizeh Agnihotri) काफी पॉपुलर हैं। अलीजेह सरोज खान (Saroj Khan) जैसी कोरियोग्राफर से डांस भी सीख चुकी हैं। अलीजेह सीमा खान के भी मॉडलिंग असाइनमेंट में भी काम कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
एड में कर ही ज्वैलरी का प्रदर्शन, लोग कर रहे तारीफ
Salman Khan Niece Alizeh : अलीजेह ने ज्वैलरी के लिए एड शूट किया है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में अलीजेह ने कैप्शन में लिखा है, स्टनिंग। इस वीडियो में अलीजेह का शानदार लुक देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एड में अलीजेह शानदार ज्वैलरी का प्रदर्शन करते दिख रही हैं। वीडियो में अलीजेह कूल अंदाज अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में अपनी भावनाओं को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें :- मालकिन का रेप होता देख रहा था ‘तोता’, पुलिस के बाद अब कोर्ट को में देगा गवाही …