भारतीय महागठबंधन दो दिवसीय कार्यक्रम रविन्द्रालय चारबाग लखनऊ सम्मेलन और इको गार्डन धरना-प्रदर्शन से और पार्टियो मे हलचल : मोहम्मद अली
लखनऊ





दिनांक 12-09-2021 दिन रविवार रविन्द्रालय चारबाग लखनऊ मे भारतीय महागठबंधन का सम्मेलन हुआ जिसमे वक्ताओं ने अपनी बात रखी अनुसूचित जातियों जनजातियों पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के वोट टुकड़े टुकड़े में टूट ना जाए इसके लिए इन वर्गों की सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने का काम भारतीय महागठबंधन कर रहा है महागठबंधन एक लिखित संविधान पर व्यवस्थित गठबंधन है इसमें 44 से अधिक राजनीतिक दल और कई सामाजिक आंदोलन शामिल हैं गोष्ठी में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कुशासन का स्मरण दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के नाम पर पूरे देश की संपत्ति को अपने चहेते उद्योग पतियों के हाथ में बेचने का काम कर रही है इससे लोगों की रोजी रोटी का सहारा खत्म हो रहा है संपत्तियों का निजीकरण करने से आरक्षण का लाभ खत्म हो रहा है। संपत्तियों का निजीकरण करने से आरक्षण का लाभ खत्म होता जा रहा है । निजीकरण करने से महंगाई पर नियंत्रण करने का सरकार का अधिकार खत्म होता जा रहा है। इसलिए डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। कृषि कानून लागू होगा तो डीजल पेट्रोल की तरह गेहूं, चावल, फल सब्जियों की कीमतें भी आसमान छूएगीं। लेकिन किसान को कुछ नहीं मिलेगा। कृषि कानूनों से किसान अपनी जमीनों से हाथ धो बैठेंगे। जबरदस्ती थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी कानून ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दिया है सारी बातें वक्ताओं ने कहीं वही आए हुए वक्ता राज कुमार सैनी राष्ट्रीय लोक तंत्र सुरक्षा पार्टी, प्रोफेसर मोहम्मद सुलेमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इण्डियन नेशनल लीग, विश्वात्मा भरत गाँधी राष्ट्रीय अध्यक्ष वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल, मौलाना सलमान नदवी सरपरस्त भारतीय एकता मंच, मौलाना तौकीर रजा बरेली, सलीम अख्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय एकता मंच, इन्जीनियर सुनील कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगतिशील समाज पार्टी, हेमन्त कुशवाहा जय भारत समानता पार्टी, चन्द्र भान सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष समदर्शी समाज पार्टी, साहब सिंह धनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शोषित समाज पार्टी, मेजर अमर सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, ईश्वर दयाल सिंह सेठ राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सबका दल, हरि शंकर सफरीवाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सेवक संघ, आई पी कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार मंच, डा शरीफ खान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय इन्साफ पार्टी, चौधरी आर एन मानव राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव क्रान्ति पार्टी के साथ साथ 44 पार्टियो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। इस मौके पर सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की गलत नीतियो पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए आह्वान किया । इस मौके पर इण्डियन नेशनल लीग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली, इण्डियन नेशनल लीग प्रदेश अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी, INL युवा प्रदेश महासचिव नदीम खान समेत सैकड़ो लोग भारतीय महागठबंधन के मौजूद रहे ।