मुंबई | Kangana Ranaut Javed Case : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया था. इस मामले में आज अंधेरी कोर्ट में सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान कंगना रनौत अदालत में मौजूद नहीं रही. दूसरी और केस की सुनवाई के लिए जावेद अख्तर अपनी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ कोर्ट पहुंचे थे. कंगना के ना पहुंचने पर उनके वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है जिस वजह से वह कोर्ट नहीं पहुंच सकी. जज ने वकील की दलील तो मान ली. लेकिन स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि अगली सुनवाई में करना नहीं पहुंचती तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा.
20 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश
Kangana Ranaut Javed Case : रिजवान सिद्दीकी की दलील पर कोर्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की. कंगना के वकील ने कोर्ट से पेशी के लिए विशेष छूट देने की मांग की. वकील के समान को मानते हुए कोर्ट ने कंगना को 20 सितंबर तक पेश होने का आदेश दे दिया. कंगना का पक्ष रखते हुए रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट को बताया कि कंगना लंबे समय से शूटिंग में व्यस्त रही है. फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह कोर्ट नहीं पहुंचे जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. वकील ने कोर्ट के सामने मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिखाए.
इसे भी पढ़ें- AIMIM नेता ने दोस्त के साथ महिला का ‘हलाला’ कराने की कोशिश की, दर्ज हुई FIR…
कंगना को कराना है कोरोना टेस्ट
Kangana Ranaut Javed Case : वकील ने कोर्ट को बताया कि कंगना को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा है. उन्हें सर्दी और जुकाम की भी शिकायत है. ऐसे में कंगना ने सब का ख्याल रखते हुए कोर्ट ना आना बेहतर समझा. कंगना का कहना है कि पहले वह कोरोना टेस्ट कराना चाहती है उसके बाद भी कोर्ट आएगी. हालांकि दूसरे पक्ष का कहना था कि जानबूझकर कंगना रनौत केस में सुनवाई से देरी कर रही हैं. जावेद अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज का कहना है कि नोटिस जारी करने के बाद भी इस करना कोर्ट नहीं पहुंच रही है. वह सुनवाई को टालने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें-नामांकन दाखिल करने के लिए भैंस पर पहुंचे बिहार पंचायत चुनाव के उम्मीदवार, देखें वीडियो