नई दिल्ली | Sara Ali Maldives Vacation : बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) मालदीव में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर मालदीव (Maldives) में वैकेशन बिताते नजर आते हैं तो ऐसे में सारा भी कहा पीछे रहने वाली थी। सारा खुद तो मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं साथ ही अपने फैंस के लिए खुद की खूबसूरत फोटोज भी शेयर कर रही हैं। सारा ने मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है।
ये भी पढ़ें :- विश्व रिकॉर्ड : 8 विकलांग लोगों की टीम ने सियाचिन ग्लेशियर पर 15,632 फीट पर पहुंच कर बनाया ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम अभियान
Sara Ali Maldives Vacation : सैफ अली खान की लाडली सारा अली ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी सारा की फैन फॉलोइंग भी बड़ी हैं। सारा जैसे ही कोई पोस्ट डालती है वह तुरंत वायरल हो जाती है। सारा भी अपने फैंस से इंटरेक्ट होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने स्टेटस के बारे में बताती रहती हैं।
ये भी पढ़ें :- अजब-गजब : 61 साल की 17 बच्चों की दादी ने रचाई 37 साल छोटे लड़के से शादी, सेक्स पर कही ये बात…
इन तस्वीरों में सारा काफी हॉट लुक में हैं। समंदर किनारे सारा ने पिंक एंड येलो कलर की बिकिनी में पहन रखी हैं और हॉट स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं। सारा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लाइक पर लाइक मिले जा रहे हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
कम समय में बॉलीवुड में धाक जमाने वाली सारा को फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में आखिरी बार देखा गया था जिसमें उनके अपोजिट वरुण धवन थे। अब सारा डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ खिलाड़ी कुमार यानि हमारे अक्षय कुमार और धनुष दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें :- विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी से की सगाई की पुष्टि, कहा ‘Did it the Commando Way’