अवैध को वैध करने की प्रमुख सचिव की कवायद तो फिर क्यों न हो विकास प्राधिकरण के गोरख धंधों का विकास।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


जीडीए में विगत दशकों से अवैध निर्माण व संचालन के विरुद्ध 13 जुलाई 2021 से चल रहे सत्याग्रह संकल्प से विफल शासकीय तंत्र द्वारा अपने नाकामियों को छुपाते हुए अवैध निर्माण व संचालन को वैध करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
उक्त बातें अध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण/मंडलायुक्त कार्यालय पर क्रमिक धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशित मुख्य शिर्षक “छोटे-मोटे अवैध निर्माण मामलों में प्राधिकरण को मिलेगी राहत”के अभिकथन से किया जा सकता है। अगर गौर किया जाए तो विकास प्राधिकरण के भ्रष्टाचारी अनुचित लाभ लेते हुए सरकारी राजस्व की क्षति कर अवैध निर्माण को संरक्षण प्रदान करते हैं और अब उक्त अवैध निर्माण को पुनः शासकीय तंत्र की मिलीभगत से अनुचित लाभ लेते हुए अवैध को वैध कर सरकारी राजस्व का विकास करेंगे, “तो फिर क्यों न शासकीय प्रशासकीय तंत्र की मिलीभगत से विकास प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार के कुटीर उद्योग का हो विकास”। अब शर्म और चिंतन का विषय है कि लोक कल्याणकारी नीतियों का संचालन करने के लिए अधिकृत शासकीय प्रशासकीय तंत्र अपने दायित्वों से विमुख होकर आम नागरिकों का दो तरफा धनादोहन कर रही है। जबकि भ्रष्टाचार या अन्य किसी भी अपराध के विरुद्ध डांडिक प्रावधानों के अनुरूप दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए परंतु ऐसा न कर भ्रष्टाचारियों को कारित भ्रष्टाचार से बचाने के उद्देश्य से अवैध को वैध करने का अवैधानिक षड्यंत्र किया जा रहा है क्योंकि विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के कुटीर उद्योग शासकीय तंत्र की गोद में फलता फूलता है। यही कारण है कि लोकतंत्र के मुद्दे पर जीडीए के अध्यक्ष के कार्यालय पर 60 दिनों से चल रहे क्रमिक धरने को नजरअंदाज करते हुए उनके आरोपों से बचने और बचाने का स्वांग रचा जा रहा है जिसे संगठन समय आने पर ध्वस्त कर देगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, मजहर उर्फ लाड़ले, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।