शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल * अंबरीश भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना बखिरा पुलिस* द्वारा मु0अ0सं0 278 / 2021 धारा 376 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त नाम पता अंगद निषाद पुत्र गोपाल निवासी परतिया थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा पिछले 01 साल से वादिनी की पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की जा रही थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना बखिरा पर दिनांक 04.09.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 05.09.2021 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।