सामाजिक पिछडे़पन के खातमे के लिए जागरुकता अभियान पर विस्तृत चर्चा हो – मोहम्मद इसहाक अंसारी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

रोटी, रोजी, समाजिक बराबरी के सवाल पर पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार एवं सत्ता में हिस्सा दारी के लिए आज ग्राम सभा लौकी लाला के सर करदा लोगों के साथ एक औपचारिक चर्चा हुई।
उक्त बातें पसमांदा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इसहाक अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं।
श्री अंसारी ने आगे कहा कि यह तय हुआ है कि जल्द ही एक बड़ी मीटिंग के द्वारा गाँव के सभी पिछड़े (पसमांदा) मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकार,सत्ता में हिस्सा दारी व समाजिक पिछड़ेपन के खात्मा के लिए जागरुकता अभियान पर विस्तृत चर्चा हो।
इस मौका पर ग्राम प्रधान मुहम्मद इरफान निजामी , मुहम्मद याकूब अंसारी, बनाती साहब, अजीजुर्रहमान अंसारी, मुहम्मद जफर शाह, मास्टर अब्दुल्ला, मौलाना नूरुलहोदा, मुहम्मद हसन अंसारी, कुतबुद्दीन अंसारी, नूरुद्दीन, मुहम्मद जीलानी, अब्दुल हई, मुहम्मद सिद्दीक के साथ साथ और भी सम्मानित लोग शामिल रहे