बीमारियों से बचने के लिए उसके रोकथाम की जरूरत है – दिव्या मित्तल जिलाधिकारी

संत कबीर नगर:- सितंबर 2021 जनपद में बदलते मौसम के वजह से चिकुनगुनिया डेंगू मलेरिया मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा स्थानी कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि ठहरे हुए पानी वह फ्रिज कूलर की साफ सफाई नियमित करते रहें ताकि मच्छरों का लारवा इकट्ठा में हो पाए और इन बीमारियों से निजात पाया जा सके, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बताया गया कि इन सभी बीमारियों के लक्षणों को देखते हुए जागरूक रहने की जरूरत है और जागरूक होने से ही इन से बचा जा सकता है इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न कोणों से आए हुए ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित होते हैं जिनकी संख्या ढाई सौ प्रतिदिन मरीजों की होती है इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे मरीजों का जांच करवा कर दवाइयां दी जाती है इन बीमारियों से संबंधित सारी दवाइयां हमारे पास उपलब्ध है जो मरीजों को अनवरत सेवा दी जा रही हैं इन बीमारियों से बचने के लिए अपने घरों के बगल या पास पड़ोस में पानी का ठहराव न होने दें और उसमें दवाओं का छिड़काव अनवरत करते रहें ताकि इन बीमारियों का रोकथाम किया जा सके, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बताया गया कि कोरोनावायरस का तीसरा चरण दौरे पर है इसको देखते हुए कोविड-19 के गाइडलाइन ओं का पालन करते हुए जैसे नियमित हाथ धो ले सेनटराइज करें तथा मास्कका प्रयोग व 2 गज की दूरी अवश्य बनाए रखें इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषकर यह ध्यान देने की बात होगी कि बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में जाने से पहले उनका जांच अवश्य करा दें रोकथाम ही बचाव के लक्षण हैं। रिपोर्ट:- केके मिश्रा