विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही डाक्टर अय्यूब के सर चढ़कर बोलने लगा सियासी पागलपन का भूत : कोमल यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

मौलाना हुसैन अहमद मदनी पर बेहूदा टिप्पणी करने वाले और हमारे मुस्लिम भाइयों के दिलों को ठेस पहुंचाने वाले पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अय्यूब को विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर सियासी पागलपन का दौरा पड़ने लगा है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 313 विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद से दावेदार प्रत्याशी कोमल यादव ने कहीं।
श्री यादव ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पीस पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कहना मानसिक संतुलन बिगड़ जाने की दलील है ।
उन्होंने आगे कहा कि पूरा प्रदेश या संत कबीर नगर जिला तो दूर की बात है अपनी विधान सभा में ही जनमत विहीन हो चुके डाक्टर अय्यूब पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का भूत सवार हो चुका है इसी लिए मुंह से बेतुकी बातें निकल रही हैं।
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सलाह देते हुए श्री यादव ने कहा कि अगर आपको भाजपा की मदद ही करना है तो असलियत सामने लाते हुये क्यों नहीं भाजपा में शामिल हो जा रहे हैं ? जबकि विधान सभा क्षेत्र की जनता आपके असली चेहरे को देख चुकी है।
किस-किस जुर्म में जेल की हवा खा कर आये हो सबको पता है !
पहले मुसलमानों के पेशवाओं के खिलाफ बोलना उसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में बेतुका बयान देना आपकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है।