पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजेश सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जिला में शोक की लहर
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

स्वर्गीय राजेश सिंह एक सामाजिक और बेदाग साफ-सुथरी राजनैतिक छवि के मालिक एवं व्यक्तित्व के धनी थे ।
श्री सिंह ने 2009 के लोकसभा चुनाव में पीस पार्टी के सिंबल पर 62-लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद से प्रत्याशी रहे, वहीं खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रीम इंडिया पब्लिक स्कूल के एमडी भी थे।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं ड्रीम इंडिया पब्लिक स्कूल खलीलाबाद के एमडी राजेश सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके पैतृक गांव गंगा देवरिया में पूरे जिला से श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय राजेश सिंह की रात में अचानक तबीयत खराब होने के कारण परिवार के लोग उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे रास्ते में ही हृदय गति रुक जाने के कारण राजेश सिंह का आकस्मिक निधन हो गया।
स्वर्गीय राजेश सिंह के आकस्मिक निधन से जहां पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई वहीं हर शहर बाजार चौराहों पर श्री सिंह के आकस्मिक निधन की चर्चाएं हो रही हैं, और लोग बेहद दुखी मन से उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में खासतौर से पूर्व सपा जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, खलीलाबाद की नामी-गिरामी शख्सियतों में खासतौर से शारिक नूरी,313 विधानसभा खलीलाबाद से दावेदार प्रत्याशी डॉक्टर एम रहमान अब्बासी, ड्रीम इंडिया पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मास्टर मोहम्मद अहमद, डी डी न्यूज के बस्ती मंडल संवाददाता एवं समाचार प्लस के संपादक सुहेल अहमद, कबीर की आवाज़ न्यूज़ के संपादक एम. ए. हाशिम, कामरेड रुस्तम खान, नगर अध्यक्ष सपा खलीलाबाद परवेज अहमद, नगर उपाध्यक्ष खलीलाबाद मुबीन खान, डॉ सैयद नौशाद अहमद, ए आई एम आई एम के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद आलम(अच्छू), स्वतंत्र टिप्पणीकार अब्दुल सलाम खान (सलाम), सपा के विरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, राजा राम मौर्या, मोहम्मद नसीम अंसारी, एलआईसी अभिकर्ता कुरैश अहमद सिद्दीकी, श्रद्धांजलि के साथ-साथ लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी।