त्रिपुरेश तिवारी सहित अनेकों लोग भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल – चंद्रभूषण पांडेय
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय की अध्यक्षता में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर त्रिपुरेश तिवारी सहित कई लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर त्रिपुरेश तिवारी को प्रबुद्ध सभा का जिला उपाध्यक्ष, आशीष त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष बघौली, शिवशंकर उपाध्याय ब्लॉक उपाध्यक्ष बघौली एवं दिनेश सिंह को ब्लाक महासचिव बघौली मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सपा जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया,भावी प्रत्याशी वरिष्ठ नेता डॉ0 एम. रहमान अब्बासी, प्रबुद्ध सभा उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष लाल मोहम्मद, नसीम अंसारी, मनोहर सिंह, संजय यादव, सरवरे भाई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।