बाराबंकी
थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद शशिकांत यादव के नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरेश उर्फ टाइगर पुत्र परशुराम निवासी रहिमापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को दिनांक 25.08.2019 को प्रातः समय करीब 09.00 बजे रहिमापुर थाना दरियाबाद गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु.अ.सं. 346/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमरेश उर्फ टाइगर पुत्र परशुराम निवासी रहिमापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.08.2019 को प्रातः समय करीब 09.00 बजे रहिमापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी-
40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण ।
अपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 139/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 47/19 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 346/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 रघुवीर सिंह थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 प्रमोद कुमार थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- का. भानू प्रताप सिंह थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।