संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 100 लीटर अवैध कच्ची शराब व 01 अदद भट्ठी मय शराब बनाने के उपकरण बरामद, 09 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक अदद भट्ठी मय शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त नाम पता रामाज्ञा केवट पुत्र रामसागर निवासी छपिया छितौना केवटहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार करते हुए 50 किग्रा0 लहन नष्ट किया गया व थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 263 / 19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – खुशिहाल पुत्र खेलावन निवासी किठुरी 2 – नन्हे पुत्र रघुनाथ निवासी संठी 3 – रामप्रसाद पुत्र सधई निवासी नरायणपुर 4 – सूर्यनरायण पुत्र शिवराम नायक निवासी चन्दौली माफी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 20-10-20-05 लीटर (कुल 55 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0 388/19, 389/19, 390/19 व 391/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – महेन्द्र यादव पुत्र रघुपति निवासी निघुरी 2 – सलाउद्दीन पुत्र हनीफ निवासी गौरा 3 – श्रवण कुमार साहनी पुत्र श्रीराम निवासी लगड़ी सई 4 – पिन्टू पुत्र परमेश्वर मद्धेशिया निवासी राजेडीहा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10-10-10 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 357/19, 358/19, 359/19 व 360/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
अवैध नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 50 ग्राम अवैध नशीले पाउडर व 02 अदद खाली पत्ता अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ थाना मेहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत टड़वरिया चौराहे के पास से एक अभियुक्त नाम पता सिकन्दर निषाद पुत्र बाबूलाल निवासी दियाबाती थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 225/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी

थाना धनघटा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1- सुरेश पुत्र रामनयन 2 – रामतीरथ पुत्र जयश्री निवासीगण कणजी रुस्तमपुर थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1485 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुचाया गया अस्पताल – पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8680 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, आरक्षी चन्द्रभान मिश्र,आ0चा0 सुरेन्द्र यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 14 वाहन चालान व 41 वाहनो से 44200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 25-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 वाहन चालान व 41 वाहनो से 44200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
•कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 25-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 16 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 51 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।