बाराबंकी
थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा दिवाकर हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिनाँक 30.07.19 को वादी श्री तेज बहादुर यादव पुत्र स्व0 जग प्रसाद निवासी पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी का पुत्र दिवाकर उम्र करीब 15 वर्ष घर से गायब हो गया था । दिनाँक 04.08.19 को पहलवान पुरवा गाँव से सटे हुए जंगल में चिलबिल के पेड़ से लटकी हुई एक लाश स्त्री की वेश-भूषा में मिली थी, जो तेज बहादुर यादव व गाँव के लोगों द्वारा दिवाकर यादव के रूप में पहचान किया गया था । जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी तथा पोस्टमार्टम में डाक्टरों के पैनल द्वारा शव के लिंग/मृत्यु का कारण व मृत्यु के कारण की जानकारी के सम्बन्ध में स्टेट मेडिको लीगल सेल लखनऊ रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में दिनाँक 14.08.19 को जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसके उपरान्त तेज बहादुर यादव द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 378/19 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अभियुक्तगण 1.रामशंकर पुत्र रामखेलावन 2.रामगोपाल पुत्र शिव मगन 3.सियावती पत्नी शिवमगन नि0गण पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा द्वारा संपादित की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का अनावरण करने एवं हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के नेतृत्व में अभियुक्तगण 1.रामशंकर पुत्र रामखेलावन 2.रामगोपाल पुत्र शिव मगन 3.सियावती पत्नी शिवमगन निवासीगण पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी को आज दिनाँक 25.08.19 को समय 06.40 बजे श्रीराम तिराहे से असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा मृतक दिवाकर पुत्र तेजबहादुर निवासी उपरोक्त को तंत्र मंत्र के चक्कर में स्त्री वेष भूषा धारण कराकर गला दबाकर हत्या कर दिया गया था ।
नाम व पता अभियुक्तगण
- रामशंकर पुत्र रामखेलावन निवासी पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी।
- रामगोपाल पुत्र शिव मगन निवासी पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी।
- सियावती पत्नी शिवमगन निवासी पूरे पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.08.2019 को समय सुबह करीब 06.40 बजे श्रीराम तिराहा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार थाना असन्द्रा बाराबंकी ।
- उ0नि0 रामसकल यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 शिवकुमार तिवारी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- का0 जयनरायण यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।
- म0का0 सुमित्रा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।