बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा लगभग 75 लाख कीमती 260 ग्राम मारफीन व 01 अदद मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/ लूटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 24.08.19 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख श्री ध्रुव कमार के कुशल नेतृत्व मे थाना सतरिख की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरेश वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासी हजरतपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को वहद ग्राम बन्दगीपुर थाना सतरिख से समय करीब 21.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 260 ग्राम नाजायज मार्फीन (लगभग 75 लाख रुपये कीमती) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0स0 321/19 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमरेश वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासी हजरतपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.08.2019 को समय करीब 21.35 बजे वहद ग्राम बन्दगीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
260 ग्राम नाजायज मार्फीन (लगभग 75 लाख रुपये कीमती)
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक सतरिख ध्रुव कमार जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 राजकुमार यादव, का0 विनय कुमार सिंह, का0 आलोक कुमार, का0 धमेन्द्र कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
