बाराबंकी
थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का वांछित इनामिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 अदद मोटर साइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.08.2019 को अभियुक्त इमरान पुत्र शमशाद अली निवासी ग्राम सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी को समय 08:45 बजे जबरी मोड़ थाना कुर्सी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 06 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुर्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/19 धारा 41/411/413/414/420/467/468 भादवि में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तगण के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
इमरान पुत्र शमशाद अली निवासी छिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 23.08.2019 को समय 08:45 बजे जबरी मोड़ थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
(1) TVS प्लेटिना व रंग काला नं0 UP41P3689 इंजन नं0 N5010010चेचिस नं0 MD624AHA052G53158 ।
(2) बजाज सिटी 100 व रंग काला नं0 UP32BV0978 चेचिस नं0 M02000U77MWL31034 इंजन नं0 DUMBML70669 ।
(3) हीरो हौंडा सीडी डान रंगे स्लेटी नं0 UP32BA5966 चेचिस नं0 04J27F27793 इंजन नं0 04J27E27189 ।
(4) हीरो होंडा सीडी डान रंग लाल नं0 UP32 BW04777इंजन नं0 06A29E20760 चेचिस नं0 06A29F12859 ।
(5) हीरो होंडा सीडी 100 डीलक्स रंग लाल नं0UP32 B4005 इंजन नं0 HA10EA9HB011924 चेचिस नं0 पर पेंट लगा हुआ है ।
(6) बजाज डिस्कवर रंग नीला नं0 UP32AY0591 इंजन नं0 DHO BKF75698 चेचिस नं0 DHVKF75748 ।
विशेष
अभियुक्त इमरान, जो मोटरसाइकिल मिस्त्री है की माती देवा मार्ग पर स्थित मार्केट में दुकान है तथा अपनी दुकान के गैराज में 06 मो0सा0 (1) TVS प्लेटिना नं0 UP41P3689 (2) बजाज सिटी 100 नं0 UP32BV0978 (3) हीरो हौंडा सीडी डान नं0 UP32BA5966 (4) हीरो होंडा सीडी डान नं0 UP32 BW04777 (5) हीरो होंडा सीडी 100 डीलक्स नं0UP32 B4005 (6) बजाज डिस्कवर नं0 UP32AY0591 चोरी की खरीदी हुई, बरामद किया गया, जहां वह चोरी की गई गाड़ियों को रखता था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण मुन्ना व सरोज गाड़ियां चोरी कर के नम्बर बदल कर इमरान को बेच देते थे। इमरान ग्राहक देखकर उन मोटरसाइकिलों को बेच देता था। ये सब काम लालच में आकर अपने फायदे के लिए चोरी की मो0सा0 को खरीदकर उसके नम्बर प्लेट तथा नम्बरों को बदल कर अपने फायदे के लिए मुन्ना रावत व सरोज रावत उपरोक्त से खरीदता था। दिनांक-16.08.2019 को अभियुक्त 1. मुन्ना रावत पुत्र राधे लाल निवासी सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी, 2. सरोज रावत पुत्र राम स्वरूप निवासी इसरार नगर मजरे सिदवाही थाना देवा, जनपद बाराबंकी को थाना कुर्सी पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस टीम
- नरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अंजेश सिंह थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- म0उ0नि0 आशा शुक्ला थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 सुरेन्द्र सिंह, का0 पंकज यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 विवेकानंद यादव, का0 राघवेन्द्र पाण्डेय, का0विकास सिंह थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी।

