संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता अनीता देवी पत्नी शत्रुघन निवासी घोरांग थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 374 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीरआरवी 1488 ने जमीनी विवाद को कराया शान्त– पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6115 से कालर ने जमीनी विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी देवब्रत पाण्डेय, आरक्षी सज्जाद अंसारी,हो0चा0 बन्धु प्रसाद ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 54 वाहनो से 69300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 23-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 54 वाहनो से 69300रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 15 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 23-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 17 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 48 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
