बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार वारण्टी/वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जहांगीराबाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मुकेश पुत्र चेतराम यादव निवासी गनौरा थाना जहांगीराबाद बाराबंकी को चिलहरा पुल थाना जहांगीराबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन वीवो-वाई 71 बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 22.08.2019 को थाना जहांगीराबाद पर वादी रघुराज पुत्र जंगली प्रसाद निवासी अकबराबाद थाना सतरिख बाराबंकी की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0-220/19 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
मुकेश पुत्र चेतराम यादव निवासी गनौरा थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 28.07.2019 को समय 19:20 बजे चिलहरा पुल थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01 अदद मोबाइल फोन वीवो-वाई 71
पुलिस टीम
- संतोष कुमार थानाध्यक्ष जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 दिनेश चन्द्र यादव थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
- का0 गनेश बाबू, का0 नरेन्द्र सिंह थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।