बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.19 को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बेलहरा रोड, थाना फतेहपुर से 01 अभियुक्त मो0 आसिफ उर्फ मो0 जैद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी मो0 काजीपुर थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी को समय करीब 18.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0- 249/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 आसिफ उर्फ मो0 जैद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी मो0 काजीपुर थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 22.08.2019 को समय करीब 18.20 बजे बेलहरा रोड, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
पुलिस टीम
- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष चन्द्र, का अतुल, का0 शशीकान्त थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी।