बाराबंकी
दिनांक 23.08.2019 को थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र में पल्हरी के पास एक बाग में 01 युवक व युवती का शव पेड़ की डाल से लटकता हुआ पाया गया। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची तो शव की शिनाख्त शिवम पुत्र ओमचन्द्र यादव निवासी सफदरगंज (उम्र-23) व युवती निवासी गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी(उम्र-20) के रूप में हुई। मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया तथा थानाध्यक्ष सफदरगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्रथम दृष्टया घटना स्थल के निरीक्षण व पूछताछ से प्रेम सम्बन्ध में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

