बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 03 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के प्रवेक्षण में चोरों/ लूटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 23.08.19 को थानाध्यक्ष सफदरगंज श्री विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना सफदरगंज की पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर जंगल जैदपुर रोड वहद् ग्राम सराय कायस्थान थाना सफदरगंज से समय करीब 04.20 बजे 02 शातिर अभियुक्तगण 1. बीरेन्द्र सिंह उर्फ पोले पुत्र राम उजागर निवासी ग्राम हसनपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी 2. मुकेश रावत पुत्र रामलखन निवासी ग्राम ककरी मजरे मंगलपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटर साईकिल बरामद किया गया है । अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 348/19 धारा 41/411/419/420/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से जरिये दूरभाष पूछे जाने पर बताया गया कि मु0अ0सं0 509/19 धारा 379 भा0द0वि0 बावत मो0सा0 सं0 यू0पी0 41 ए सी 0230 चेचिस नं0 MBLJA05EMF9K39538 इंजन नं0 JA05ECF9K39459 व मु0अ0सं0 757/19 धारा 379 भा0द0वि0 बावत वाहन सं0 यू0पी0 41 यू 8542 चेचिस नं0 MBLJA05EKD9D06606 इंजन नं0 JA05ECD9D06748 के पंजीकृत है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- बीरेन्द्र सिंह उर्फ पोले पुत्र राम उजागर निवासी ग्राम हसनपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी।
- मुकेश रावत पुत्र रामलखन नि0 ग्राम ककरी मजरे मंगलपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 23.08.2019 को समय 04.20 बजे जंगल जैदपुर रोड वहद् ग्राम सराय कायस्थान थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
1.वाहन सं0 यू0पी0 41 ए सी 0230 चेचिस नं0 MBLJA05EMF9K39538 इंजन नं0 JA05ECF9K39459,
- वाहन सं0 यू0पी0 41 यू 8542 चेचिस नं0 MBLJA05EKD9D06606 इंजन नं0 JA05ECD9D06748,
- वाहन सं0 यू0पी0 41 ए ए 7444 चेचिस नं0 MBLJA05EMF9B17835 इंजन नं0 JA05ECF9D14974
- 01 अदद हाथ की बनी मास्टर चाभी।
अनावरित अभियोग
- मु0अ0सं0 509/19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवालीनगर जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 757/19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कोतवालीनगर जनपद बाराबंकी।
मोडस आफ अप्रेन्टिस
अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाईकिल चोरी कर नम्बर प्लेट बदल कर अपराध करना ।
पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह थाना सफदरगंज बाराबंकी ।
2.उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज बाराबंकी ।
3.उ0नि0 सुधांश कुमार मिश्र थाना सफदरगंज बाराबंकी ।
4.हे0का0 अरुण सिंह, हे0का0 फतेहबहादुर वर्मा थाना सफदरगंज बाराबंकी ।
5.का0 आशीष यादव, का0 सुभाषचन्द्र थाना सफदरगंज बाराबंकी ।