बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.19 को थानाध्यक्ष जहांगीराबाद श्री संतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वहद ग्राम इनायतपुर नहर पुलिया थाना जहांगीराबाद से समय करीब 16.20 बजे 02 अभियुक्तगण 1.कालिया उर्फ मो0 रउफ पुत्र मो0 अब्बास निवासी नई बस्ती मजरे बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 2. आरिफ पुत्र मो0 सिरताज निवासी नई बस्ती मजरे बहादुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में मु.अ.सं. 221-222/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.कालिया उर्फ मो0 रउफ पुत्र मो0 अब्बास निवासी नई बस्ती मजरे बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- आरिफ पुत्र मो0 सिरताज निवासी नई बस्ती मजरे बहादुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 22.08.2019 समय करीब 16.20 बजे वहद ग्राम इनायतपुर नहर पुलिया थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
20 लीटर नाजायज कच्ची शराब ।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 दिनेश चन्द यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 गनेश बाबू थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।