क़ुर्बानी इबादत, खुश दिली से अदा करें – कारी अनस
शाही जामा मस्जिद में हुआ चौथा दर्स।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में क़ुर्बानी पर चल रहे दर्स (व्याख्यान) के चौथे दिन हाफ़िज़ आफताब ने बताया कि हदीस में है कि पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि जिसे क़ुर्बानी की ताकत हो और वह क़ुर्बानी न करे, वह हमारी ईदगाहों के करीब न आये। क़ुर्बानी अल्लाह के लिए होती है। दिखावा अल्लाह को पसंद नहीं है। क़ुर्बानी का वीडियो-फोटो बिल्कुल न बनाया जाए और न ही सोशल मीडिया पर डाला जाए।