बाराबंकी

थाना मसौली पुलिस ने 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.19 को थानाध्यक्ष मसौली श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मसौली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आईमा वाजिदपुर थाना मसौली से समय करीब 01.55 बजे 01 अभियुक्त दिलीप पुत्र श्रीराम निवासी बखरिया टोला थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली में मु.अ.सं. 291/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दिलीप पुत्र श्रीराम निवासी बखरिया टोला थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 22.08.2019 समय करीब 01.55 बजे आईमा वाजिदपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमंचा 12 बोर
- 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 पंडित त्रिपाठी थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 आजाद कुमार यादव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 मंशाराम यादव, का0 दिलीप कुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी।